Search

 
 
 

प्रभास की फिल्म Spirit से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक आउट,इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘Spirit’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘Spirit’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया है.

 

पोस्टर में विवेक ओबेरॉय एक हाथ में तलवार, मुंह में सिगार और काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. लंबे बाल और इंटेंस एक्सप्रेशन उनके किरदार को रहस्यमयी और खतरनाक बना रहे हैं. पोस्टर पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई की भी झलक देखने को मिली है.

 

 

कब रिलीज होगी ‘Spirit’

यह फिल्म 5 मार्च 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज . हाल ही में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा -अंधेरे में छिपा एक रहस्य और वो आंखें जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं… 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में मिलते हैं.सोशल मीडिया पर पोस्टर को लेकर फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

8 भाषाओं में होगी रिलीज

‘Spirit’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं.यह फिल्म 8 भाषाओं में रिलीज की जाएगी, जिससे इसे पैन-इंडिया और इंटरनेशनल स्तर पर बड़ी रिलीज माना जा रहा है.

 

स्टारकास्ट और बदलाव

फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी नजर आएंगी. पहले इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया.तृप्ति डिमरी इससे पहले संदीप वांगा रेड्डी की ब्लॉकबस्टर फिल्म Animal में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें बड़ी पहचान दिलाई थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कै.लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही