Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवेकानंद युवाओं के लिये आदर्श  : एस के मिश्रा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :- राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में के जी टू से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. बालिका विभाग के कक्षा प्रथम से तृतीय के श्रावणी राय, जाह्नवी, कुशल पोद्दार, आराध्य सिंह, दिवांशु दिव्यज्योति, शताक्षी श्रेया, अनुषा, आकांक्षा,अन्वेषा राय, आरोही तिवारी, पूर्वी, दिव्य अग्रवाल, पीहू, अनन्या, आराध्या एवं दीपशिखा भट्टाचार्य ने भिन्न भिन्न कार्यक्रम में भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया भाग तीसरी व चौथी एवं पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई. जिसमें  कक्षा तृतीय में सूर्यांश मिश्रा ने प्रथम, श्रेयांश केजरीवाल ने द्वितीय एवं रचित परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. चौथी कक्षा में लक्ष्य कुमार प्रथम अंशुमान मोदक द्वितीय एवं वत्सल नारायण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा पंचम में सौरभ नारायण ने प्रथम प्रत्युष चौधरी ने द्वितीय एवं आर्यन  कुमार वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

   प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों की हुई प्रशंसा

कक्षा षष्ठ से अष्टम तक की भाषण प्रतियोगिता में वीर प्रताप प्रथम, नीरज आनंद द्वितीय राघव कुमार एवं पियूष दास तृतीय स्थान पर आए. सातवीं के अंबर मिश्रा प्रथम , धैर्य रावल ने द्वितीय एवं उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा आठवीं के विपुल सिंह प्रथम आशीष कुमार द्वितीय एवं रोशन कुमार व समीर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

 प्रश्न मंच प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के छात्र

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में छठी के  कृष पाठक प्रथम प्रत्युष हर्ष द्वितीय एवं संभव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सातवें के रितेश रंजन ने प्रथम यशराज द्वितीय तथा प्रणय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. आठवीं कक्षा के शिवेंद्र तिवारी प्रथम रोशन रंजन द्वितीय तथा पीयूष आनंद तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका विभाग में वाचन प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, आकृति सिन्हा एवं पारी रानी ने द्वितीय तथा समीक्षा सिंह व तनिष्का यदुवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

 एलोकशन प्रतियोगिता में नौवीं, दसवीं का परचम

कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने भी एलोकशन प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया. प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण देश स्वामी जी की जयंती को बड़े ही धूम धाम मना रहा है. हर्ष की बात है कि हमारा देश स्वामी विवेकानंद की जयंती को न केवल युवा दिवस के रुप में मना रहा है, बल्कि उनके पदचिह्न पर चलने को तैयार है. प्राचार्य ने प्रतियोगिता आयोजित कराने वाले सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या उमा मिश्रा एवं उप प्राचार्य मनोज कुमार ने संयोजक का दायित्व निभाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-to-the-poor-is-the-india-of-vivekanandas-dreams-rajiv/">धनबाद

: दीन-हीन की सेवा ही विवेकानंद के सपनों का भारत : राजीव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही