Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेगासस के दावों पर वीके सिंह का बयान, न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया 'सुपारी मीडिया'

Advertisement
Advertisement
New Delhi : पिछले साल भारत में इजरायली सुरक्षा फर्म एनएसओ के बनाये गये स्पाइवेयर पेगासस का विवाद अभी भी खत्म होने का नहीं ले रहा कि फिर से नयी बहस को जन्म दे दिया गया है. `द न्यू यॉर्क टाइम्स` के एक नये खोजी अंश में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने साल 2017 में इजरायल के साथ एक सौदे के तहत पेगासस स्पाइवेयर खरीदा था. ऐसे में अब एक बार फिर से देश की राजनीति गरमा गयी है. स्पाइवेयर के कथित अवैध उपयोग को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर फिर से हमला करना शुरू कर दिया है, जिस पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को `सुपारी मीडिया` बताया है.

रिपोर्ट में दावा

समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और इजरायल के बीच साल 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के सौदे में स्पाईवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली थी. वहीं अब विपक्ष के हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार को न्यूयॉर्क टाइम्स को आड़े हाथों लिया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "क्या आप एनवाईटी पर भरोसा कर सकते हैं? उन्हें "सुपारी मीडिया" के नाम से जाना जाता है.

NYT की रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा

बता दें कि पिछले साल भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं समेत अन्य की जासूसी करने के लिए कुछ सरकारों की ओर से कथित तौर पर इजरायल के एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की बात सामने आयी थी. इस पर खूब विवाद भी हुआ था. वहीं अब शुक्रवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया कि स्पाइवेयर को खरीदा गया था और इसे टेस्ट किया गया था. इसी के साथ द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पेगासस और एक मिसाइल सिस्टम 2017 में 2 बिलियन डॉलर के सौदे का "केंद्र बिंदु" थे, साथ ही दावा किया गया कि उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया था. इसमें पेगासस भी शामिल था.

मोदी सरकार ने देशद्रोह किया  : राहुल

पेगासस को लेकर राहुल गांधी ने  कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया को कहा कि मोदी सरकार ने हमारे प्राथमिक लोकतांत्रिक संस्थानों, राजनेताओं, जनता, सरकारी पदाधिकारियों, विपक्षी नेताओं, सशस्त्र बलों, न्यायपालिका की जासूसी करने के लिए पेगासस को खरीदा. यह देशद्रोह है. इसे भी पढ़ें - आतंकियों">https://lagatar.in/terrorists-shoot-head-constable-encounter-in-pulwama/">आतंकियों

ने हेड कांस्टेबल को गोली मारी, पुलवामा में मुठभेड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही