Search

 
 
 

तख्तापलट की आशंका के बीच पुतिन ने कहा, वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने विश्वासघात किया, कार्रवाई होगी

 
Moscow : वैगनर ग्रुप द्वारा रूसी सेना के खिलाफ युद्ध(बगावत) की घोषणा किये जाने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश को संबोधित करते हुए इसे विश्वासघात करार दिया. कहा कि भाई के खिलाफ भाई को खड़ा किया जा रहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है. इससे पहले TASS समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के हवाले से कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही टेलीविजन पर संदेश देंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

             नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मॉस्को में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है

क्रेमलिन ने कहा था कि पुतिन को भाड़े के समूह वैगनर और रक्षा मंत्रालय के बीच सामने आ रहे तनाव के बारे में नियमित रूप से जानकारी मुहैया कराई जा रही है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार रक्षा मंत्रालय, एफएसबी, आंतरिक मंत्रालय, राष्ट्रीय गार्ड चौबीसों घंटे राष्ट्रपति को रिपोर्ट कर रहे हैं.एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉस्को मेयर ने कहा कि राजधानी में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं. वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी के बाद से ही मॉस्को में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने धोखा दिया

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा है कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का कदम तो बस शुरुआत है. मायखाइलो पोडोल्याक ने ट्वीट किया, रूसी अधिकारियों के बीच विभाजन स्पष्ट नजर आ रहा है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने धोखा दिया और एक आपराधिक कार्य में घसीटा है. खबर है कि रूसी प्रशासन ने लड़ाकों से प्रिगोझिन का साथ छोड़ने का आग्रह किया है. टेलीग्राम पर पोस्ट किये गये एक बयान में, मंत्रालय ने वैगनर सेनानियों से अपने प्रतिनिधियों और कानून प्रवर्तन सेवाओं से संपर्क करने का आग्रह किया है. साथ ही लड़ाकों को सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही