Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वॉलीबॉल : बालिका वर्ग में गोड्डा, हजारीबाग और बालक के दोनों वर्गों में बोकारो चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : खेलगांव परिसर में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता की वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी स्पर्धाएं संपन्न हुईं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में टाना भगत इंडोर स्टेडियम में खेले गये वॉलीबॉल के बालिका वर्ग के अंडर 17 में गोड्डा और अंडर 19 में हजारीबाग, वहीं बालक के दोनों वर्गों में बोकारो की टीम चैंपियन बनी.

तीरंदाजी में रांची ओवरऑल चैंपियन

तीरंदाजी में 27 स्वर्ण, 19 रजत और 20 कांस्य पदक लेकर 66 अंकों के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं श्चिमी सिंहभूम 12 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 4 कांस्य पदक के साथ 28 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर और सरायकेला खरसावां 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 16 कांस्य पदक के साथ 29 अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही. पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि 2004 की ओलंपियन रीना कुमारी, 2010 कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट भगवती चानू एवं अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी रिमल बिरुली, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग एवं हरेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, प्रकाश राम अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह संयुक्त सचिव झारखंड राज्य तीरंदाजी संघ के द्वारा तीरंदाजी के पदक विजेताओं के बीच पदक का वितरण किया गया साथ ही साथ ट्रॉफी प्रदान की.

बालक अंडर 17 और 19 वर्ग में खिताब बोकारो के नाम रहा

वालीबाल बालिका अंडर 17 वर्ग में गोड्डा और अंडर 19 वर्ग में हजारीबाग चैंपियन बनी, जबकि बालक अंडर 17 और 19 वर्ग में खिताब बोकारो के नाम रहा. अंडर 17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच गढ़वा बनाम गोड्डा के बीच खेला गया जिसमें गोड्डा ने जीत दर्ज की. अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच हजारीबाग बनाम गुमला के बीच खेला गया, जिसमें हजारीबाग विजय रही. अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच बोकारो बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें बोकारो ने बाजी मारी. वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में बोकारो ने लोहरदगा को हराया. पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ,अंतर्राष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार गुप्ता, वालीबाल संघ के वरीय खिलाड़ी उत्तम दा एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के बीच ट्रॉफी प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, मो जावेद अंसारी, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी, चंद्रदेव सिंह एवं समीर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zonal-level-drawing-and-writing-competition-organized-in-dinobli-school-mathon/">धनबाद

: डिनोबली स्कूल मैथन में जोनल स्तरीय चित्रांकन व लेखन प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही