Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने सीखे अंडर हैंड एवं फिंगरिंग के तरीके

Garhwa : गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर का दूसरा दिन अपने निर्धारित समय 6:00 बजे सुबह से प्रारंभ हुआ. सबसे पहले खिलाड़ियों को वार्म अप कराया गया. इसके बाद सीनियर खिलाड़ी विशाल पांडे ने गेंद के साथ अंडर हैंड एवं फिंगरिंग के तरीकों को बताया. साथ ही साथ खिलाड़ियों को अंडर हैंड सर्व तथा फ्लोटर सर्व के तकनीक को भी सिखाया. कल से खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ नेट पर भी अभ्यास कराया जाएगा. इस गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी उत्साह के साथ वॉलीबॉल के तकनीकी पहलुओं को सीख रहे हैं. प्रशिक्षण स्थल पर संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ी अंशु दुबे, समर रजा तथा शुभम कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही