Search

 
 
 

टाटीसिलवे के जैप टू में वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 
Ranchi : टाटीसिलवे के जैप टू के 10 दिनों के विशेष समर कैंप में रविवार को वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कैंप में आसपास के लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया. कोच राजेश कुमार सिंह व दिनेश कुमार ने बच्चों को वॉलीबॉल की ट्रेनिंग दी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस डॉ सरोजनी लकड़ा शामिल हुईं. सरोजनी लकड़ा की ओर से बच्चों के रात्रिकालीन अभ्यास के लिए वॉलीबॉल कोर्ट में लाइट लगवायी गयी. साथ ही ट्रेनिंग के लिए 15 हड्डल्स भी उपलब्ध कराये गये. इस अवसर पर गृहपाल दिलीप सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, लाइन बाबू रैतु तापे, रघु सिंह मुंडा, गोपनीय प्रवाचक विशाल ठाकुर, मुकेश कुमार, संजीव रंजन, जूली समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/building-bylaws-of-jharkhand-government-are-being-violated-saryu-rai/">झारखंड

सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का हो रहा उल्लंघन : सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही