Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: स्कूल ड्यूटी के बाद SIR में सहयोग करेंगे वालंटियर शिक्षक- डीसी

Latehar: ऑनलाइन मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को अहम बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं वालंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने बताया कि एसआइआर अवधि के दौरान जिले में मतदान प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से उन मतदान केंद्रों पर वालंटियर्स की नियुक्ति की गई है, जहां  दिव्यांग, बीमार, वृद्ध एवं पीवीटीजी समूह के मतदाता अधिक संख्या में चिन्हित हैं. 

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वालंटियर्स की भूमिका केवल सहयोगी की होगी. वे बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता गणना प्रपत्र भरने एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के कार्य में मदद करेंगे. अंतिम सत्यापन और जिम्मेदारी बीएलओ की ही होगी. 


 
विद्यालयों में कार्यरत वालंटियर्स अपने अध्यापन कार्य समाप्त होने के बाद ही इस कार्य में सहयोग करेंगे, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो. उपायुक्त. ने बताया कि वालंटियर्स अनमैप्डर मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उन्हें फॉर्म भरने, दस्तावेज तैयार करने और प्रक्रिया समझाने में मदद करेंगे. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मडकी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही