Search

 
 
 

मतदान करें और रांची के इस अस्पताल में कराएं मुफ्त आंख जांच

 
Ranchi: झारखंड में विधानसभा चुनाव का शोर चारों ओर है. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईसीआई से लेकर जिला प्रशासन और कई प्राइवेट संस्थान जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं. इसी कड़ी में रांची के पुंदाग रोड स्थित गरूड़ आई हॉस्पीटल भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रहा है. इस अस्पताल के प्रबंधन ने झारखंड के सभी मतदाताओं के लिए निःशुल्क आंख की जांच करने का ऑफर दिया है. प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि, मतदान दिवस के दिन झारखंड का कोई भी मतदाता अपनी आंखों का निःशुल्क जांच करवा सकता है. इसके लिए मतदाता को अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी. उसके बाद उनकी आंखों की जांच निःशुल्क सुनिश्चित हो पायेगी. बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है. रांची समेत जिला के पांच विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान है. इसे भी पढ़ें -वाहनों">https://lagatar.in/the-gang-that-stole-diesel-from-vehicles-had-murdered-the-inspector-5-criminals-arrested/">वाहनों

से डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने की थी दरोगा की हत्या, 5 अपराधी अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही