Search

 
 
 

मतगणना के रुझान बता रहे हैं.. पीएम मोदी की नैतिक हार होने जा रही : कांग्रेस

 
 . NewDelhi : कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार होने जा रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गये हैं. दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं. पहली यह कि यह नरेन्द्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने एग्जिट पोल को मैनेज कराया था

रमेश ने कहा, दूसरी बात यह कि उन्होंने (मोदी ने) जिस तरह एग्जिट पोल को मैनेज कराया था, उससे वह बेनकाब हो गये हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे. मतगणना के निर्वाचन आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 233 सीट पर आगे है, वहीं कांग्रेस 98 सीट पर बढ़त बनाती दिख रही है. सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा नीत राजग ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक प्राप्त रुझान में भाजपा नीत गठबंधन को पिछले लोकसभा चुनाव (2019) की तुलना में काफी सीट का नुकसान होने का संकेत मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही