Search

झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी से भारी संख्या में मतदान करें : सीएम

 Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे और अंतिम चरण का आयोजन हो रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सोना झारखंड के निर्माण में आज का यह चरण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है. आज फिर उसी उत्साह और उमंग के साथ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना है.

पहले चरण में सभी ने मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया

पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा की जनता ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी वर्गों ने अपने हक-अधिकार और मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया. झारखंड के खिलाफ साजिश करने की सोच रखने वालों को करारा जवाब दिया गया. आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. झारखंड विरोधियों की साजिशों का होगा अंत, जीतेगा झारखंड!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp