Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वोट ही एकमात्र ऐसा अधिकार, जो गरीबों की शक्ति को बढ़ाता है : जयप्रकाश

  • झारखंड राजद के प्रदेश मुख्यालय में संविधान पर परिचर्चा
  • बोले झारखंड प्रभारी- बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है
Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्यालय में संविधान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण शामिल हुए. पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को हमें गांव-गांव तक ले जाना है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर केंद्रीय कार्यालय और राज्य कार्यालय में बाबा साहब के विचारों को याद कर रहे हैं. वोट ही एकमात्र ऐसा अधिकार है जो गरीबों की शक्ति को बढ़ाता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया.

विरासत को मिटाने का किया जा रहा है काम

जयप्रकाश नारायण ने कहा कि आज विरासत को मिटाया जा रहा है. गंगा- जमुनी संस्कृति में जहर घोलने का काम केंद्र की सरकार कर रही है. इसके खिलाफ हमारे नेता लालू यादव लड़ाई लड़ रहे हैं. समाज को शिक्षित-संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है.

संविधान को समाप्त करना चाहती है भाजपा

वहीं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को भाजपा की सरकार समाप्त करना चाहती है. संविधान पर हमला हो रहा है. मनुवादी प्रवृत्ति के लोग इस देश की एकता को खंडित करने का काम कर रहे हैं.

ये रहे मौजूद

पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, सुभाष यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, अनीता यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी कुमारी, अंजल किशोर सिंह, सभी जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-girl-near-harmu-patel-park-death/">रांची

: हरमू पटेल पार्क के पास अपराधियों ने युवती को मारी गोली, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही