Search

 
 
 

झारखंड आंदोलनकारियों के हित की बात करने वालों को ही देंगे वोट: पुष्कर

 
Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में जितेंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रांची लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विचार विमर्श किये गये. निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार और नियोजन की क्रांति तथा सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपए देने के मुद्दे पर समर्थन करने वालों को ही समर्थन देंगे, जो झारखंड आंदोलनकारी की बात करेगा झारखंड आंदोलनकारी उन्हें अपना समर्थन ही नहीं बल्कि एक-एक वोट जुटा कर लोकसभा का चुनाव जीताने का कार्य करेंगे. मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबंध हैं. राज्य बनने के बाद से झारखंड आंदोलनकारी अपेक्षित जीवन जीने को विवश और लाचार हैं. आज लोकसभा के चुनाव में जो झारखंड आंदोलनकारी की हितों में बात करेंगे, झारखंड आंदोलनकारी उन्हें अपना समर्थन देंगे. केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/another-big-wicket-of-corruption-fell-in-jharkhand-today-pratul/">झारखंड

में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा : प्रतुल

आंदोलनकारियों के मुद्दे पर होगी सकारात्मक पहल : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मोबाइल पर बात कर राज्यहित में झारखंड आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने आंदोलनकारियों से पुत्री यशस्विनी सहाय को अपना आशीर्वाद देने को कहा. मौके पर जिला संयोजक रतन लाल महतो, बंधन तोपो, महबूब अंसारी, अमर भेंगरा, सरोजिनी कच्छप, सुबोध कुमार लकड़ा, मनसुख पूर्ति, एदाम मुंडू,सुजीत राम, बंदा उरांव, अर्जुन प्रजापति, सलाउद्दीन अंसारी, दिवाकर साहू,रवि नदी, रंजन बड़ा, मो. जुबेर, शंकर महतो, दिनेश महतो, अमरजीत सिन्हा, मोहन कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/sun-will-scorch-again-in-jharkhand-from-may-18-yellow-alert-issued/">झारखंड

में 18 मई से फिर झुलसायेगी धूप, येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही