Search

 
 
 

देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए करें वोट : मनीष जायसवाल

 

लोकसभा भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत

Chouparan : सुप्रसिद्ध इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर जाने के क्रम में चौपारण स्थित विश्वकर्मा टोला में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मनीष जायसवाल ने कहा कि आपके स्वागत से अभिभूत हूं. कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा की मजबूती के साथ केंद्र में वापसी आवश्यक है. नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगी. आने वाले दिनों में अपने वोट को बर्बाद नहीं करें. राष्ट्र हित व देशहित में नरेंद्र मोदी को वोट करें और भाजपा को जिताएं. पूर्व विधायक ने कहा कि मनीष जायसवाल का सेवाभाव ही राजनीति का मूल मकसद रहा है. कहा कि मोदी का देश में कोई विकल्प नहीं है. हजारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा और मनीष जायसवाल जीतकर सदन जायेंगे. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही