Search

 
 
 

शनिवार को चलेगा #VoteDeneChalo अभियान :  डॉ नेहा अरोड़ा

 
 Ranchi : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने आज शुक्रवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता की.  कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है. पोस्टल बैलेट के आवेदन पूर्व के किसी भी आम चुनाव से अधिक हैं. संभावना जताई कि पूर्व में हो चुके चुनाव की अपेक्षा इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह 5.30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी. सभी पोलिंग एजेंटों से अपेक्षा की जाती है कि वे मॉक पोल के समय निश्चित रूप से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहें.  इस अवसर पर डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वीप से संबंधित प्रचार सामग्रियों को जारी किया.

आमजन के साथ मीडिया के लोग  इस हैशटैग के साथ पोस्ट एवं शेयर जरूर करें

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से एक साथ पूरे राज्य में शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक  #VoteDeneChalo  सोशल मीडिया अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत बीएलओ और बैग (बूथ स्तरीय जागरूकता समूह)   मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करेंगे. कार्यक्रम के फोटो, वीडियो, आडियो आदि को वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #VoteDeneChalo के साथ पोस्ट एवं शेयर करेंगे. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आमजन के साथ मीडिया के लोग भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कंटेंट इस हैशटैग के साथ पोस्ट एवं शेयर जरूर करें.

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में  कुल 47 प्राथमिकियां दर्ज  

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अभी तक कुल 47 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक 24 मामले गढ़वा जिले से सामने आये हैं. रांची जिले में भी 5 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 163. 20 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। इसमें सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही