Search

 
 
 

रामगढ़: प्रखंडों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Ramgarh: स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खालको के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी सहिया/सेविकाओं द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मतदाता जागरूकता शपथ के साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन को अपने-अपने बूथों में जाकर आवश्यक रूप से मतदान करने का अपील भी की गई. इस दौरान सहिया/ सेविका ने उपस्थित सभी मतदाताओं पोस्टर के माध्यम से मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए आगामी विधानसभा निर्वाचन के निर्धारित तिथि बड़कागांव 22, 13 नवंबर एवं रामगढ़ 23, 20 नवंबर 2024 को अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाकर आवश्यक रूप से मतदान करने का अपील किया गया. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही