Search

रामगढ़: वोटर अवेयरनेस को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान

Ramgarh: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता स्वीप कोषांग को निर्देश दिया गया है. डीसी ने पदाधिकारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो के द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सहिया, सेविका (बीएलओ) के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वीप के तहत पतरातू, मांडू, चितरपुर, गोला, दुलमी एवं रामगढ़ में डोर टू डोर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान. मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए यथा रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता सहित कई विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही रैली के माध्यम से बनाए गए मतदाता जागरूकता पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं एवं पीडब्लूडी मतदाता, 80 + वृद्ध मतदाताओं को "वोट करेगा रामगढ़ के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता शपथ भी दिलाई गई. इसे भी पढ़ें -  प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंका

गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp