Search

 
 
 

लातेहार: डुरुआ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Latehar: आसन्न विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान एवं मतदाताओं का जागरूक करने के लिए उच्च विद्यालय डुरुआ में रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा नौ व दस के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने आगामी 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जा कर मतदान करने की अपील की. कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. सरकार के स्तर पर हर प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन आम मतदाताओं की सहभागिता के बिना यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है. मौके पर शिक्षक ललित दुबे, एके पाठक, बीएलओ अंजला देवी, मेज रेन लकड़ा मो परवेज, कृष्णकांत पांडेय के अलावा कई ग्रामीण व मतदाता मौजूद थे. कार्यक्रम में मतदान प्रतिज्ञान का शपथ कराया गया. क्ववीज व रंगोली प्रतियोगिताओ के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही