Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पीड पोस्ट से मतदाताओं के घर पहुंचाया जायेगा वोटर कार्डः CEO

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भारतीय निर्वाचन आयोग की सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. समय-समय पर आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. आने वाले चुनाव में अधिकांश सुविधाएं लोगों के घर तक उपलब्ध कराने की योजना है. ये बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कही. शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मतदाताओं को उपलब्ध कराने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी. रवि कुमार ने कहा कि आयोग कोशिश कर रहा है कि ऐसी व्यवस्था हो कि मतदाताओं के घर तक वोटर कार्ड पहुंचायी जाये. वोटर कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये भेजा जायेगा. ऐसा करने से अधिक से अधिक मतदाता चुनाव में शामिल हो सकते हैं. साथ ही वोटर कार्ड मिलने की प्रक्रिया भी सरल होगी. प्रशिक्षण में सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी, ई-मैनेजर, राज्य भर के लगभग चार हजार प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारी ऑनलाइन शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- RMC">https://lagatar.in/rmc-delegation-of-councilors-met-municipal-commissioner-demanding-to-pass-the-map-of-houses-paying-holding-water-tax/143257/">RMC

: नगर आयुक्त से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, होल्डिंग-वाटर टैक्स दे रहे घरों का नक्शा पास करवाने की मांग

प्रज्ञा केंद्र के कर्मियों को दे रहे जानकारी

रवि कुमार ने बताया कि जरूरी है कि सुविधा केंद्र के कर्मियों को भी इन सुविधाओं की जानकारी हो. आयोग कोशिश कर रही है आने वाले चुनावों की सारी तैयारी डिजिटल या ऑनलाइन माध्यम से हो. आयोग की ओर से कुछ एप भी बनाये गये हैं. जिसका प्रज्ञा केंद्रों में इस्तेमाल हो सकता है. आयोग के पास मतदाताओं को जागरूक करने के लिये एकमात्र पार्टनर है प्रज्ञा केंद्र. ऐसे में प्रज्ञा केंद्रों को बिना किसी शिकायत के कार्य करना है और अपनी जवाबदेही तय करनी है. भविष्य में भी आयोग के पास सिर्फ प्रज्ञा केंद्र ही मतदाताओं को जागरूक करने का विकल्प है. करें शिकायत: बैठक में जानकारी दी गयी कि ऑनलाइन या किसी अन्य माध्मय से असुविधा होने पर, टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिसका नंबर 1950 है. इस दौरान बताया गया कि एक जनवरी 2022 की तिथि से जिन युवाओं का 18 साल पूरा हो रहा है. इसके लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम नवंबर से चलाया जायेगा. जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी जानी है. इसे भी पढ़ें- चाईबासा:">https://lagatar.in/rmc-delegation-of-councilors-met-municipal-commissioner-demanding-to-pass-the-map-of-houses-paying-holding-water-tax/143257/">चाईबासा:

मकान खाली कराने का विवाद पहुंचा थाना, पहले मकान मालिक अब किरायेदार ने मारपीट-छेड़खानी का केस किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही