Search

 
 
 

मतदाता राज्य व राष्ट्र के हित में अपना वोट जरूर दें : किशोर मंत्री

 
Ranchi : बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने रांची में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मंगलवार को पटेल पार्क से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. संस्था के सदस्यों ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी, सहजानंद चौक होते हुए पूरे हरमू बाजार में घूम कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. मतदाताओं को हर एक वोट जरूरी है का संदेश ‘लोकतंत्र को जिताना है, सबको वोट करने जाना है‘ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का आग्रह किया गया. बिजनेस कलस्टर ऑफ इंडिया, ऑनलाइन बिजनेस के कारण स्थानीय व्यापारियों को होनेवाले नुकसान को देखते हुए रेफरल बिजनेस को प्रोत्साहित करने वाली व्यापारिक संस्था है. बीसीआई के आमंत्रण पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री भी अभियान में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के पर्व को महोत्सव के रूप में मनायें. मतदाता राज्य व राष्ट्र के हित में अपना वोट जरूर दें. बीसीआई द्वारा चलाये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष समेत बीसीआई के अध्यक्ष रमेश कुमार, सनयोगा के योग गुरू अमित कुमार, बीसीआई के सदस्य शिव कुमार, प्रदीप कुमार, सरेंदु कुमारी, धीरज ग्रोवर, देवराज कुमार, विकास नाटा, सुबोध वर्मा, राजेश कुमार, विवेकानंद कुमार, अमित सिन्हा, उमेश अग्रवाल, सुधीर साहू, संजय कुमार, चेतन सिंह, संतोष कुमार, अजय कुमार व कई स्थानीय सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें -भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-is-present-in-every-particle-no-one-has-the-capacity-to-bring-him-sadhna-bharti/">भगवान

राम कण-कण में हैं, किसी की हैसियत नहीं कि उन्हें ला सके : साधना भारती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही