Search

 
 
 

मतदाता अपने मतदान का जरूर करें प्रयोग : डीसी

 
Latehar:  डीसी गरिमा सिंह ने मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की है. उन्होने कहा कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने और मतदान के दिन बूथों पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया है. डीसी समाहरणालय परिसर में वॉकथन के मौके पर बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है. अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए घरों से बाहर आयें, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकें. डीसी ने हरी झंडी दिखा कर वॉकथन को रवाना किया. इसे भी पढ़ें-कल">https://lagatar.in/weather-patterns-will-change-in-jharkhand-from-tomorrow-possibility-of-rain-along-with-thunder-and-hailstorm/">कल

से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना

मतदान जागरूकता के लिए वॉकथॉन का आयोजन

वॉकथॉन में उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है का स्लोगन व नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से कारगिल चौक पहुंची. यहां से जिला खेल स्टेडियम पहुंची. वॉकथॉन में जिला स्तरीय कई पदाधिकारियों के अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, एनसीसी कैडेट के छात्र छात्राएं शामिल थे. इसका नेतृत्व उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, स्वीप नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-arrested-for-selling-illegal-lottery-12-tickets-and-rs-5-thousand-recovered/">गिरिडीह

: अवैध लॉटरी बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 12 टिकट व 5 हजार रुपए बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही