Search

 
 
 

बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम जांच लें मतदाता : डीडीसी

 
Ramgarh: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 4 मार्च को राज्य भर में हैश टैग ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ अभियान चलेगा. इसे लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने प्रेसवार्ता की. उन्होंने सभी को जानकारी दी कि 4 मार्च को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे. वहीं सभी मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा अपने मतदान केंद्र में मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सेल्फी लेते हुए आई एम वेरिफाइड वोटर के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जाना है. अभियान के सफल संचालन में सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उनके क्षेत्र में आमजनों को अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई. डीडीसी ने बताया कि अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा. वहीं अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित न दिखे, तो मतदान केंद्र पर ही प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/important-role-of-media-in-increasing-peoples-participation-in-elections-dc/">चुनाव

में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में मीडिया की अहम भूमिका : डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही