Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड की चार संसदीय सीटों (रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह) पर 25 मई को चुनाव होने हैं. रांची लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस ऐप (BQS) तैयार किया है. इसकी मदद से शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही वोटर क्यू (बूथों में लगी मतदाताओं की कतार) का लाइव स्टेटस पता कर पायेंगे. इस बूथ स्टेटस ऐप को मतदाता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लाइव स्टेटस के बारे में ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
घर बैठे ही वोटर्स जान सकेंगे बूथों पर लगी कतार का लाइव स्टेटस
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)