Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैन धर्मशाला में हजारीबाग श्री दिगंबर जैन पंचायत के लिए डाले गये वोट

Hazaribagh : बड़ा बाजार जैन धर्मशाला में सोमवार की सुबह 8 बजे से संध्या 4 तक श्री दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग का चुनाव संपन्न हुआ. सत्र 2023-25 के लिए कार्यकारिणी चुनाव में 233 सदस्यों ने वोट डाले. कुल 243 मतदाताओं में 10 ने वोट नहीं डाले. शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही. इस कार्यकारिणी चुनाव में 45 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं. इनमें 27 लोग समाज की कार्यकारिणी में चुने जाएंगे.   इसे भी पढ़ें :राजभवन">https://lagatar.in/demonstration-of-home-guard-jawans-in-front-of-raj-bhavan-demanding-salary-and-allowances-like-policemen/">राजभवन

के सामने होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों की तरह वेतन-भत्ते की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvvv-6-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मतदाताओं ने वोटिंग में दिखाई दिलचस्पी

प्रातः 8 बजे से ही समाज के लोगों का हुजूम बड़ा बाजार जैन धर्मशाला में इकट्ठा होना शुरू हो गया था. लोगों ने मतदान में खूब दिलचस्पी दिखाई. समाज के लोगों का उत्साह चरम पर था. सभी प्रत्याशी मतदान स्थल पर लोगों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे और मतदाता बहुत ही उत्साह के साथ मतदान कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहे थे. चुनाव पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन विनायका, ज्ञानचंद कासलीवाल और धन कुमार जैन अजमेरा ने बताया कि मतदान में चुनावी आचार संहिता का पालन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-construction-work-should-be-done-in-government-institutions-from-15th-finance-bdo/">पाकुड़

: 15 वीं वित्त से सरकारी संस्थानों में हो निर्माण कार्य: बीडीओ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvvv-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही