Search

 
 
 

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरू, बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे मतदाता, लोगों में दिख रहा उत्साह

 
Rohit kumar | Jamshedpur जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह सता बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है. लोगों में मतदान करने का उत्साह साफ नजर आ रहा है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला वोटर ज्यादा दिखे. इधर, जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित संत जोसेफ स्कूल स्थित बूथ संख्या 228 में सुबह से ही ईवीएम मशीन खराब निकली जिससे मतदान करने आए लोगों में रोष दिखा. इस बूथ में लोगों की लंबी लाइन दिखी. सुबह 7.30 बजे तक पोलिंग ऑफिसर मशीन को ठीक करने में लगे रहे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही