Search

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू

 New Delhi :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्यों में चुनावों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है.                                                                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है. आयोग ने बताया कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 ट्रांसजेंडर हैं. आयोग ने बताया कि 34.8 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे.

 केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान जारी है 

इस चरण में केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 1,098 पुरुष एवं 102 महिलाएं हैं. दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया था. मतदान एवं सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए कम से कम तीन हेलीकॉप्टर, चार विशेष रेलगाड़ियों एवं 80,000 वाहनों को लगाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment