Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कहीं से भी गृह निर्वाचन क्षेत्र में कर सकते हैं मतदान, 16 जनवरी को EC करेगा मशीन प्रदर्शित

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग 16 जनवरी को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष बहु-निर्वाचन क्षेत्र प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करेगा. इस तकनीक से मतदान का प्रतिशत तो बढेगा ही. जो अपने गृह क्षेत्र से बाहर हैं वे भी रिमोट वोटिंग की सुविधा से कहीं से भी अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे. इससे देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा. प्रवासी मतदाताओं को वोटिंग के लिए वापस अपने गृह राज्य/नगर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-seeing-the-arrangement-of-the-old-age-home-the-dc-got-angry-instructed-to-repair-the-bed-toilet-kitchen/">धनबाद

: वृद्धाश्रम की व्यवस्था देख भड़के डीसी, बेड, टॉयलेट, किचन दुरुस्त करने का निर्देश

एक रिमोट पोलिंग बूथ से ही 72 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान

आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की है. एक रिमोट पोलिंग बूथ से ही 72 निर्वाचन क्षेत्रों तक का मतदान संभव होगा. भारत निर्वाचन आयोग ने प्रोटोटाइप आरवीएम के प्रदर्शन के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है. जिसमें उनसे प्रोटोटाइप आरवीएम की कानूनी, प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और प्रौद्योगिक चुनौतियों पर राय जानी जाएगी. इसे भी  पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-including-mla-attended-the-funeral-of-congress-block-president/">चाईबासा

: कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक सहित कांग्रेसी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही