Search

 
 
 

धनबाद बार एसोसिएशन के 16 पदों के लिए वोटिंग 8 जून को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन में बुधवार 10 मई को चुनाव की घोषणा हो गई. झारखंड बार काउंसिल द्वारा मनोनीत चुनाव समिति ने प्रेस वार्ता में चुनाव से संबंधी जानकारी दी. चुनाव समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा व अरुण तिवारी ने बताया कि धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों पर चुनाव होगा. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आठ जून 23 को अधिवक्ता मतदाता सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी. 9 जून को सुबह 8:30 बजे मतगणना शुरू होगी.

  14 से 18 मई तक भरे जाएंगे नामांकन फार्म

इसके पहले 11 से 12 मई तक वोटर लिस्ट पर दर्ज आपत्ति की सुनवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाएगा. आपत्तियों के निवारण के बाद 13 मई को वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा. 14 से 18 मई तक सोलह विभिन्न पदों के लिए नामांकन फार्म भरे जाएंगे. नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 19 से 20 मई तक है. नामांकन पत्र की जांच 21 से 23 मई तक होगी व 24 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

 बढाए गए नामांकन शुल्क

चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार नामांकन शुल्क में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 15 हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए साढे सात हजार, महासचिव पद के लिए दस हजार, कोषाध्यक्ष के लिए साढे सात हजार, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए चार हजार, संयुक्त सचिव के पद के लिए चार हजार व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पच्चीस सौ रुपये नामांकन शुल्क जमा करने होंगे.  वोटर लिस्ट की एक प्रति की कीमत पांच सौ रुपये प्रत्याशियों को चुकाना होगा.

    नामांकन के साथ देने होंगे शपथ पत्र

समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ आदर्श आचार संहिता व मॉडल रूल के पालन का शपथ पत्र दाखिल करना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही