Search

 
 
 

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, कांग्रेस ने कहा, जगदीप धनखड़ अब तो कुछ बोलें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि आखिर अपने स्वभाव के विपरीत इतने लंबे समय से जगदीप धनखड़ चुप क्यों है. देश को उनके बयान का इंतजार है.
 

New Delhi :  संसद में  उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी है. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया अलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था. मतदान के बीच कांग्रेस ने जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है.  

 

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि आखिर अपने स्वभाव के विपरीत इतने लंबे समय से जगदीप धनखड़ चुप क्यों है. देश को उनके बयान का इंतजार है. 

 


जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि  पिछले 50 दिनों से जगदीप धनखड़ अप्रत्याशित रूप से चुप हैं. लिखा कि आज जब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, उस समय यह देश उनके ऐतिहासिक और अप्रत्याशित इस्तीफे पर बयान सुनना चाहता है.

 

जयराम रमेश ने कहा कि श्री धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा उस समय दिया, जब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा, सत्तारुढ़ लोगों में अहंकार सहित अन्य  मुद्दों पर चिंता जताई थी.

 

जान लें कि जगदीप धनखड़ द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है कि आखिर जगदीप धनखड़ ने बीच कार्यकाल में पद क्यों  छोड़ा.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही