Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद क्लब के चुनाव में दो पदों के लिए हुआ मतदान

Dhanbad : धनबाद क्लब में 28 मई रविवार को दो पदों के लिए वोटिंग हुई. देर शाम तक मतदान में वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए वाईएन नरूला व ओपी अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर विशाल कक्कड़ और एमएस त्रिवेदी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इसके पूर्व एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) हुई, जिसमें पूर्व कमेटी के सदस्यों ने वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया.

    शेष सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

बता दें कि इस बार की कमेटी में भी वर्ष 2020-21 में विजयी कमेटी का ही दबदबा रहा. चुनाव के पूर्व ही पूर्व टीम के संजीव वियोत्रा सचिव, नंदलाल अग्रवाल उपाध्यक्ष और मनोज खेमका संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं. उनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल, रवि भुवानिया, रितेश गुटगुटिया, ऋत्विक दुदानी और विकास शर्मा का भी चुनाव निर्विरोध हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही