Search

बोकारो जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 20 नवंबर को

Bokaro : भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. तय कार्यक्रम के बोकारो जिले के बोकारो, गोमिया, बेरमो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी. यह जानकारी बोकारो की डीसी विजया जाधव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी. उम्मीदवार 1 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे. मतदान 20 नवंबर को व मतगणना की तिथि 23 नवंबर है. डीसी ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदातओं की कुल संख्या 1487103 है. इनमें 765024 पुरुष, 722046 महिला व 33 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. 27 अगस्त अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15904 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में 828 भवनों में कुल 1581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें गोमिया विधानसभा में 206 भवनों में 341 मतदान केंद्र, बेरमो विधानसभा में 213 भवनों में 355 मतदान केंद्र, बोकारो विधानसभा में 204 भवनों में 588 मतदान केंद्र व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 205 भवनों में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चास के आईटीआई मोड़ स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में वज्रगृह व मतगणना केंद्र बनाया गया है. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/model-code-of-conduct-comes-into-effect-with-the-announcement/">चुनाव

की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागूः गुमला डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp