44,904 नये मतदाता पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग 96,490 नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा महिला मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी Hazaribagh: चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य में कुल चार चरणों में चुनाव होंगे. इसमें कोडरमा एवं हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान होगा. निष्पक्ष मतदान हेतु 10,758 मृत मतदाता, 13,927 स्थानांतरित मतदाता एवं 4,650 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है. कोई भी मतदाता छूटे नहीं, इस थीम पर कार्य करते हुए लगभग 96,490 नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. इसमें 18-19 आयु वर्ग के 44,904 नये मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे. जिले भर में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 21,205 और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11,483 है. जिले में महिला मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान में जिले का जेंडर रेशियो 947 की तुलना में 938 है. अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 7863 नये मतदाताओं को मतदाता सूची में निबंधन करने हेतु प्रपत्र 6 अग्रिम रूप में भरा गया है. वैसे दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता, जो घर पर मतदान करना चाहेंगे, उनके लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा का प्रावधान किया जा रहा है. वहीं, मतदान केंद्र आने के इच्छुक दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि हजारीबाग जिला से बरकट्ठा, बरही, मांडू व हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान पदाधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है. पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को 18 मार्च से प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-आदर्श">https://lagatar.in/implement-model-code-of-conduct-deputy-commissioner/">आदर्श
आचार संहिता का कराएं अनुपालन : उपायुक्त
जिला में 5,57,912 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग : डीसी
आचार संहिता का कराएं अनुपालन : उपायुक्त
हजारीबाग लोकसभा में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा - पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर - सर्विस वोटर - कुल मतदाता बरही - 1,69,445 - 1,59,548 - 01 - 498 - 3,29,492 बड़कागांव 1,79,165 - 1,85,210 - 12 - 582 - 3,64,969 रामगढ़ - 1,79,804 - 1,72,354 - शून्य - 314 - 3,52,472 मांडू - 2,20,498 - 2,06,721 - 14 - 448 - 4,27,681 हजारीबाग - 2,20,079 - 2,07,936 - 04 - 1,483 - 4,29,502 कुल - 9,68,991 - 9,31,769 - 31 - 3325 - 19,04,116 इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/557912-voters-will-exercise-their-franchise-in-latehar-district-dc/">लातेहारजिला में 5,57,912 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग : डीसी
Leave a Comment