Search

 
 
 

पाकुड़ में एक जून को मतदान, डीसी बोले- शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता

 
Pakur : लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान शनिवार को कर दिया गया. केंद्रीय चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार पाकुड़ के राजमहल सीट पर सातवें चरण में 01 जून को मतदान होना है. चुनाव की अधिसूचना 07 मई, नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई, नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी 15 मई, नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई, मतदान की तिथि 01 जून, मतगणना की तिथि 04 जून निर्धारित की गई है. इसकी जानकारी डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने दी. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा हो गई है. इसको लेकर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 272, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 434 एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 308 है. जिलें में कुल मतदाताओं की संख्या 8,30,623 है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या तीन विधानसभा क्षेत्र में 4,11,417 है, जबकि महिलाओं की संख्या कुल 4,19,206 है. वहीं दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 13,935 है. डीसी ने बताया कि तीनों विधानसभा के कुल 1014 मतदान केंद्रों के लिए 4868 (सुरक्षित सहित) मतदान कर्मी चिह्नित किए गए हैं. इनको पीठासीन पदाधिकारी P1, P2, P3 बनाया जाएगा. निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 16 कोषांग का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही