Search

 
 
 

पलामू संसदीय क्षेत्र में 13 मई को वोटिंग, मतदानकर्मी बूथों के लिए रवाना

 
जिले के 1257 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया Medininagar:  पलामू संसदीय सीट पर सोमवार को मत डाले जाएंगे. इसे लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. रविवार को जिले के 1257 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया. 213 बूथों के लिये शनिवार को पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया था. इसी क्रम में डालटनगंज विधानसभा अंतर्गत दुर्गम बूथों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया. गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी जहां गर्मी के मद्देनजर मतदान कर्मियों के बीच वोआरएस का वितरण किया. अहले सुबह से ही उपायुक्त मॉनिटरिंग करते नज़र आये. उनके साथ सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी समेत जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन उपस्थित रहीं. डिस्पैच के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टी को ब्रीफ किया. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर किसी के भी मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक है. यह आप सभी सुनिश्चित करें. मॉक पोल के संबंध में जारी निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन करें. सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ एक व्हाट्स ग्रुप बनायें ताकि आपस में कम्युनिकेशन करने में सहूलियत हो. उन्होंने सभी से कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी, ऑल द बेस्ट. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/on-the-instructions-of-justice-sujit-narayan-of-jharkhand-high-court-inspection-of-hotwar-jail-in-jhalsa-was-done/">झारखंड

हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण के निर्देश पर झालसा ने किया होटवार जेल का निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/10_951-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करें मतदान

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 13 मई को आपकी वृहद सहभागिता अत्यावश्यक है. अन्यथा लोकतंत्र जिन सिद्धान्तों के आधार पर परिपक्व होता है, उसकी पूर्ति होना सम्भव नहीं है. उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू शशि रंजन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि आप स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन की गरिमा को बनाये रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मत का प्रयोग करेंगे. उन्होंने सभी से मतदान केन्द्र पर मतदान के दिन लोकतंत्र की सफलता, गतिशीलता एवं समावेशी-समतामूलक समाज की परिकल्पना को साकार करने में देश हित में 13 मई को संबंधित भूत पर मतदान की अपील की. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voting-for-singhbhum-lok-sabha-seat-on-monday/">चाईबासा

: सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए मतदान सोमवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही