11:00 बजे तक 26.95% हुआ मतदान Giridih : झारखंड के दूसरे चरण में कोडरमा, हजारीबाग और चतरा तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है. कोडरमा संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. लोकसभा चुनाव के अलावा गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. गर्मी के बावजूद सभी मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी है. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e56408bd-0339-4569-8b3b-5813d64cea02-scaled-e1716196260533.jpeg"
alt="" width="1920" height="947" /> उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मताधिकार का किया इस्तेमाल [/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/d9c11fef-a299-4531-ab2d-7833a01de1dc.jpeg"
alt="" width="1600" height="716" /> आपको बता दें कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान को लेकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 2552 केंद्र बनाये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं, जहां लोग निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/0c1cd2cb-0be4-432d-8ed9-f34100845ce7.jpeg"
alt="" width="720" height="1280" /> [wpse_comments_template]
सुबह 11 बजे तक 26.95% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 26.95% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक गांडेय में 24.02%, जमुआ में 27.26%, बगोदर में 28.59 प्रतिशत, धनवार में 26.49 प्रतिशत, बरकट्ठा में 25.56 पर और कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में 29.17% मतदान हो चुका है. मालूम हो कि कोडरमा लोकसभा में कुल 15 और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. सभी के किस्मत का फैसला आज देर शाम तक ईवीएम में बंद हो जायेगी.कोडरमा से प्रत्याशी विनोद सिंह ने किया मतदान
इधर कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और बगोदर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने अपनी पत्नी के साथ बगोदर प्रखंड में स्थित अपने पैतृक गांव खंभरा में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व पांच वर्ष में एक बार आता है. इसलिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें. कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है.कोडरमा के मतदान केंद्रों में उमड़ी मतदाताओं की भीड़
कोडरमा में मॉक पोल के साथ लोकतंत्र का महापर्व शुरू हुआ. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. झुमरी तलैया शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 83 और 84 पर मतदाता सुबह 7 बजे से पहले लाइन में खड़े नजर आये. पहले मतदान फिर जलपान को लेकर पुरुष और महिलाएं कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता भी खासे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इनके लिए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की है. दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने और वापस ले जाने के लिए छोटे-छोटे वाहनों की भी व्यवस्था की गयी है.कोडरमा एसपी और उप विकास आयुक्त ने मताधिकार का किया इस्तेमाल
कोडरमा के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र 170 में उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. वहीं कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने भी अपने परिवार के संग मताधिकार का प्रयोग किया. वोट देने के बाद अनुदीप सिंह ने जिला वासियों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपने-अपने घरों से निकलें और मतदान अवश्य करें. [caption id="attachment_888186" align="aligncenter" width="1920"]alt="" width="1920" height="947" /> उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मताधिकार का किया इस्तेमाल [/caption]
कोडरमा से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
alt="" width="1600" height="716" /> आपको बता दें कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान को लेकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 2552 केंद्र बनाये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं, जहां लोग निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
alt="" width="720" height="1280" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment