Search

 
 
 

पोटका में शांतिपूर्व तरीके से हो रहा मतदान, बदलाव-विकास अहम मुद्दा

 
  • जुडी मध्य विद्यालय में सुबह 5 बजे से ही कतार में लग गये थे मतदाता
  • पोटका में बदलाव और विकास लोगों का मुद्दा : उपेंद्र नाथ सरदार
  • महिलाओं का मुद्दा : झारखंड बेहतर राज्य बने और नारी का विकास हो
Jadugoda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा के 326 बूथों पर आज सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है. जुडी मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 203, 204 व 205 में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है, यहां कुल 2500 मतदाता हैं. मतदान को लेकर मतदाता सुबह पांच बजे से ही लाइन में खड़े रहे और अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया. सुबह 8 बजे तक 700 से अधिक वोट पड़ चुके हैं. इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार और भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के बीच मुख्य मुकाबला है. कुल 3 लाख 11 हजार वोटर दोनों नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे. मौके पर भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार ने कहा कि इस बार पोटका में बदलाव व विकास के नाम पर लोग मतदान कर रहे हैं. जबकि महिलाओं ने झारखंड बेहतर राज्य बने और नारी का विकास हो, इसको लेकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही