Search

 
 
 

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक: राजीव रंजन

 
Latehar: आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय, लातेहार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मौके पर नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि एक स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. मतदान कर ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसमें सभी मतदाताओं की सामूहिक भागीदारी जरूरी है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है. उन्होंने मतदाताओं से खास कर युवा एवं नव मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. मौके पर सिटी मैनेजर लक्ष्मी जया भगत, राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार, संजीव कुमार, संदीप बेदिया, रंधीर कपूर व राजू प्रसाद समेंत नगर पंचायत के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मनीष">https://lagatar.in/manish-jaiswals-victory-will-be-historic-sunil-sahu/">मनीष

जायसवाल की जीत ऐतिहासिक होगी : सुनील साहू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही