Search

बंगाल, गुजरात और गोवा की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान

  • चुनाव आयोग का एलान, नामांकन की अंतिम तारीख 14 जुलाई
New Delhi : निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राज्यसभा की दस सीटों के लिए मतदान का एलान किया है. इनके लिए मतदान 24 जुलाई को होगा. इसमें गोवा की एक, पश्चिम बंगाल की छह और गुजरात की तीन सीटें शामिल हैं. बता दें कि तीन राज्यों में 10 राज्यसभा सीटों के सदस्यों की सेवानिवृत्ति हो रही है. चुनाव के लिए अधिसूचना छह जुलाई को जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तारीख 14 जुलाई होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई होगी. मतदान और मतगणना 24 जुलाई को होगी.

विदेश मंत्री जयशंकर का कार्यकाल भी हो रहा खत्म

पश्चिम बंगाल में डोला सेन, डेरेक ओ`ब्रायन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और शांता छेत्री का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. इसके अलावा, गुजरात में विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडिया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी का कार्यकाल भी इसी तारीख को खत्म हो रहा है. गोवा में विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म होने जा रहा है.

प बंगाल की सातवीं सीट पर उपचुनाव

बंगाल में राज्यसभा की सात सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगा. वोटों की गिनती उसी शाम होगी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी दो अलग-अलग अधिसूचना में यह बात कही है. आयोग के मुताबिक छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण उन सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. दूसरी ओर, सातवीं सीट पर उपचुनाव हो रहा है. क्योंकि तृणमूल के टिकट पर चुने गए लुइजिन्हो फलेरियो ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले इस्तीफा दे दिया था. संसदीय अंकगणित के नियमों के अनुसार तृणमूल के पांच और भाजपा के एक सदस्य का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है. सूत्रों के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि इस बार मतदान की स्थिति ही नहीं उत्पन्न हो, क्योंकि भाजपा दूसरी सीट जीतने की कोशिश नहीं करेगी.
इसे भी पढ़ें – बिरसा">https://lagatar.in/trial-run-of-new-control-tower-at-birsa-munda-airport/">बिरसा

मुंडा एयरपोर्ट में नए कंट्रोल टावर का ट्रायल रन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//