Search

 
 
 

मतदान प्रक्रिया पारदर्शी, अफवाहों पर ध्यान न दें : नितिन कुमार

 
ईवीएम वीवीपैट को लेकर कार्यशाला का आयोजन, दी गयी जानकारी Garhwa : सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में स्वीप कोषांग ने नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपैट को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. मौके पर ईवीएम-वीवीपैट की पारदर्शिता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी और अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी से इस बाबत जानकारी देते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. मास्टर ट्रेनर ने डमी ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपैट मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है. मतदान की यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें. इसे भी पढ़ें-भारत">https://lagatar.in/india-defeated-england-in-dharamshala-defeated-them-by-an-innings-and-64-runs-these-records-were-made/">भारत

ने धर्मशाला में इंग्लैंड को किया ढेर, पारी और 64 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/09rc_m_41_09032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मतदान करने की अपील

वहीं एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए. हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें. अमीर हो चाहे गरीब सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है. हर एक वोट कीमती है. इसे व्यर्थ न जाने दें. इस दौरान नैतिक मतदान को लेकर कॉलेज के प्रोफेसर एवं कर्मियों के बीच अपनी बातों को रखा गया. उनसे अपील की गयी कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बने. किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए, ना ही किसी के दबाव में आकर वोट करें. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर निखिलेश चौबे, प्राचार्य, डॉ. उमेश कुमार सहाय, प्रोफेसर दिवाकर चतुर्वेदी, प्रोफेसर जितेंद्र तिवारी, प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, प्रोफेसर कुशेश्वर सिंह, रामानंद उपाध्याय कॉलेज के छात्र-छात्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी स्वीप सेल नीलम कुमारी, पंचायती राज के डीपीएम शाहनवाज असगर, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुशील कुमार दास, राकेश कुमार एवं सुधीर मिश्रा समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-bjp-made-pradeep-verma-its-candidate-from-jharkhand/">राज्यसभा

चुनावः झारखंड से बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही