Search

 
 
 

दूसरे चरण में शांतिपूर्ण रहा मतदानः के. रवि कुमार

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की बाद के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए. वी. होमकर ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुए. कुछ बूथों पर आपसी झड़प हुई. उन्होंने बताया कि 14219 बूथों पर हुए मतदान केंद्र से मतदान के बाद मतदाता कर्मी स्ट्रांग रूम में वापस लौट रहे हैं. उन्होंने बताया शाम 5 बजे तक 67.59% मतदान हुआ है. देर रात तक क्लोजर रिपोर्ट जारी किया जाएगा.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजामः एवी होमकर

पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि 12 जिलों में 38 विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. पोलिंग पार्टियों की लौटने की प्रक्रिया चल रही है. सभी की मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 14219 मतदान केंद्र में से 891 नक्सली पॉइंट ऑफ व्यू से क्रिटिकल बूथ थे, जो गिरिडीह और हजारीबाग जिला में अवस्थित थे. वहीं 6828 बूथ को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया था. दूसरे चरण में केंद्रीय सैनिक बलों की तैनाती की गई थी. इस फेस में 585 केंद्रीय सैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल के 60 कंपनियां, राज्य पुलिस बल और होमगार्ड के 26000 हजार जवान डिप्युट किए गए थे. उन्होंने बताया कि 200 जगह से कल मतदान कर्मी लौटेंगे, जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं. वहां पर सैनिक बल की सुरक्षा में सभी मतदान कर्मी मौजूद हैं. चुनाव के दौरान 115 इल्लीगल आर्म्स जब्त, 1800 से अधिक कारतूस बरामद, 34000 से अधिक लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है. दूसरे चरण में 6 MCC के तहत केस हुए हैं. जिसमे गिरिडीह से 1, धनबाद से 4 और मधुपुर से 1 केस हुए हैं. सुरक्षा के दृष्टि से झारखंड से लगने वाली बिहार और बंगाल के बॉर्डर सील किए गए थे. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikants-tweet-polling-officer-working-for-jmm-arrested-in-madhupur/">निशिकांत

का ट्वीट, मधुपुर में JMM के लिए काम कर रहा मतदान अधिकारी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही