Search

देवघर में शांतिपूर्ण हुआ मतदान, बूथों पर सुबह से लगी रही कतार

युवा वोटरों में दिखा उत्साह

Deoghar : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवघर में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा. बूथों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही. पहली बार वोट देने आए युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. बरमसिया के आरकेएमएस बिल्डिंग व बीएड कॉलेज बूथ पर पहुंचे फर्स्ट टाइम वोटर शिविका,ओंकार,नवनीत,मनीष,ऋतिक, सूरज,कुणाल,दिव्यांशु,विपुल,जयकांत,सागर,नीरज आदि ने बताया कि मतदान को लेकर उनमें काफी उत्साह है. राष्ट्र की सुरक्षा,बेरोज़गारी,महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे. वहीं, 82 वर्षीय रमेश पांडे ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इसमें सबकी सहभागिता अनिवार्य है. बूथ पर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp