Sahibganj : साहिबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले 3 विधानसभा क्षेत्रों राजमहल, बोरियो (एसटी) व बरहेट (एसटी) में दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. यह जानकारी डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोज त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही साहिबगंज जिला सहित पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. तय कार्यक्रम के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव दूसरे चरण में होगा. इसकी अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर व नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी. 1 नवंबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है. राजमहल विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ बनाए गए हैं. वहीं, बोरियो विस. के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ और बरहेट विस के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमित कुमार सिंह, अपर समाहर्ता गौतम भगत, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार, आईटीडीए के निदेशक संजय कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
कहां कितने वोटर व बूथ
डीसी ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 863469 है. इनमें राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 354408, बोरियो में 283673 व बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 225388 मतदाता हैं. राजमहल विस में कुल 383 बूथ बनाए गए हैं. जबकि बोरियो में 348 व बरहेट में कुल 277 बूथ हैं. यह भी पढ़ें :
बोकारो">https://lagatar.in/voting-in-all-4-assembly-constituencies-of-bokaro-district-on-20th-november/">बोकारो
जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 20 नवंबर को [wpse_comments_template]
Leave a Comment