Search

 
 
 

कोडरमा : 12-13 अगस्त को CPIM  की बैठक, वृंदा करात और रामचंद्र डोम होंगे शामिल

 
Koderma : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्कसवादी) की कोडरमा टीम ने प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता में CPIM के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने पीसी कर कहा राज्य कमिटी का दो दिवसीय बैठक 12 और 13 अगस्त को कोडरमा, झुमरीतिलैया के रानीसती में होगा. इस बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात और रामचंद्र डोम शामिल होंगे. बैठक में कुल 50 लोग उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से नौजवानों को लेकर चर्चा की जाएगी. वर्तमान में जो सरकार है वह हर क्षेत्र में फिक्स्ड टर्म रोजगार लाने की योजना कर रही है, इसको लेकर हम लोग पूरे राज्य भर में कैसे आंदोलन करेंगे. साथ ही राज्य में बिजली बिल, होल्डिंग टैक्स काफी बढ़ गई है, ऐसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. दूसरे दिन 13 अगस्त को साहू धर्मशाला में आजादी के 75वें वर्षगांठ पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसकी मुख्य वक्ता वृंदा करात होगी. इसे भी पढ़ें- अर्जुन">https://lagatar.in/bjp-leader-writes-letter-to-arjun-munda-demanding-stoppage-of-trains-at-rajkharsawan-station%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be/">अर्जुन

मुंडा को पत्र लिख भाजपा नेता ने की राजखरसावां स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

बैठक में राज्य की स्थिति पर होगी चर्चा

वहीं जिला सचिव असीम सरकार ने कहा कि इस बैठक में राज्य की स्थिति के बारे में चर्चा की जाएगी. साथ ही साथ वन संरक्षण अधिनियम 1980 को हटा कर एक नया रूल बनाया जा रहा, जिसमें वन विभाग के जमीन से आदिवासियों को हटाया जा रहा है, इस बात पर भी चर्चा की जाएगी. वृंदा करात के कोडरमा आने से हमारे द्वारा जो आंदोलन किया जाएगा उसमें मजबूती मिलेगी. ढ़िबरा को लेकर झारखंड सरकार द्वारा जो सूची बनाया गया है, वह केवल एक सूची बनकर ही रह गया है. इस बात से राज्य सरकार की विफलता का साफ पता चलता है. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान, जिला सचिव असीम सरकार और जिला कमिटी सदस्य रमेश प्रजापति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dean-inspected-rims-girls-hostel-took-information-from-girl-students/">Lagatar

Impact: रिम्स गर्ल्स हॉस्टल का डीन ने किया निरीक्षण, छात्राओं से ली जानकारी
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही