Search

वीएसपीएल : कुछ स्वार्थी तत्व कंपनी को बंद कराना चाहते हैं, कुछ रेलमार्ग बाधित कर रहे हैं

Jamshedpur : चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) कंपनी को पुनः चालू करने के लिए अधिकृत संचालक कम्पनी वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी का कहना है कि प्रबंधन और ग्रामीणों के आपसी मित्रवत सामंजस्य से ही चांडिल क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है. कुछ स्वार्थी तत्व अपने निजी स्वार्थ के लिए कंपनी बन्द कराने पर उतारू हैं. प्रबंधन का कहना है कि अब तक कंपनी में लगभग 350 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी में रोजगार कर अपना परिवार पालन कर रहे हैं. क्षेत्र का विकास भी हो रहा है, परंतु कुछ तत्व अपने निजी फायदे के लिए रेलमार्ग बाधित कर कंपनी के उत्पादन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हालांकि कंपनी रेक सफाई का काम व ढुलाई का काम ग्राम समिति के माध्यम से ही करवा रही है. ठेका लेने के लिए कंपनी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और झूठे एससीएसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-kalimati-reaches-final-after-beating-jubilee-xi-by-47-runs/">मीडिया

कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में पहुंचा
इससे पूर्व भी कंपनी के दो अधिकारियों के विरुद्ध ये स्वार्थी तत्व झूठा केस कर चुके हैं. इस बाबत वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी प्रबंधन ने बताया कि चांडिल क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं और ग्रामीणों के परस्पर सहयोग से ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास और पूरे चांडिल सहित आस-पास के क्षेत्रों का विकास की एक नयी इबारत लिख सकते हैं. एक पहलु यह भी है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में बंद कारखानों को खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ बंद कारखाने खुलने के कगार पर होकर भी कुछ कारणों से नहीं खुल पा रहे हैं. कुछ वक्त पूर्व एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड में क्षमता की कमी नहीं है. कमी है तो सिर्फ चेतना की. सभी में चेतना आ जाये, तो राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. गौरतलब है कि लौह एवं इस्पात क्षेत्र की कंपनी बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) भारत का पहला मर्चेंट स्पंज आयरन प्लांट है. कंपनी की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//