Search

 
 
 

धनबाद:  मैथन में राइजिंग फाइप फटने से चिरकुंडा में जलापूर्ति ठप

 

क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को नहीं मिला पीने का पानी

Maithon : मैथन टोल प्लाजा के समीप में चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना की राइजिंग पाइप फट जाने के कारण पूरे चिरकुंडा क्षेत्र में 4 जुलाई मंगलवार से जलापूर्ति ठप है. चिरकुंडा क्षेत्र के करीब 50 हजार की आबादी को पेयजल नहीं मिला. चिरकुंडा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि फटी राइजिंग पाइप की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है. उन्होंने कहा कि बुधवार शाम या गुरुवार की सुबह जलापूर्ति बहाल हो जाएगी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र की तीनों जलमीनार में पानी नहीं आया.  छानबीन की गई तो पता चला कि मैथन टोल प्लाजा के समीप राइजिंग पाइप फट गई है. सूचना मिलने पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन घटना स्थल पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित एजेंसी को पाइप की मरम्मत का निर्देश दिया. जलापूर्ति ठप होने की सूचना पर निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी भी मैथन पहुंचे और जल्द से जल्द पाइप मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने को कहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही