Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

W. Singhbhum : पुराने विवाद में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुराने विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुडवा उर्फ चोक सिंकू को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली है. मृतका की पहचान शिरू गोपे के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुराने विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुडवा उर्फ चोक सिंकू को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली है. मृतका की पहचान शिरू गोपे के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, पुडवा उर्फ चोक सिंकू का शिरू गोपे के साथ किसी पुराने विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को किसी काम का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर बुलाया और धारदार चाकू से महिला का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही