Search

 
 
 

इंतजार खत्म! फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज, बुरी शक्तियों से लड़ते नजर आये रणबीर-आलिया

 
LagatarDesk : रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है. आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रणबीर और आलिया बुरी शक्तियों से लड़ते नजर आ रहे हैं. इसमें रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखायी गयी है. (पढ़े, बिग">https://lagatar.in/big-deal-french-company-total-energy-to-invest-12-5-billion-in-adani-enterprises/">बिग

डील : अडानी एंटरप्राइजेज में फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज 12.5 अरब डॉलर करेगी निवेश)  

आलिया ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा का ट्रेलर रिलीज हुआ है. यह ट्रायलॉजी सीरीज अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी है. जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि हमारे दिल का एक हिस्सा- ब्रह्मास्त्र. 9 सितंबर को मिलते हैं.
https://www.instagram.com/tv/Cez7hwgA3kf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/tv/Cez7hwgA3kf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

अमिताभ बच्चन की आवाज से होता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है. जो बताते हैं जल, वायु, अग्नि... प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं. शिवा यानी रणबीर कपूर, जो कि अपनी लाइफ में काफी एंजॉय कर रहा होता है. उसकी मुलाकात लेडीलव आलिया (ईशा) से होती है. ईशा से मिलते ही शिवा उसके प्यार में पड़ जाते हैं. शिवा आग से जलते नहीं है. शिवा को धीरे-धीरे अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है. फिर अस्त्रों की दुनिया में शिवा की एंट्री होती है. और शुरू होता है खेल... इसे भी पढ़े : क्या">https://lagatar.in/what-is-the-pfi-organization-whose-name-is-coming-in-inciting-violence-in-ranchi-and-lohardaga/">क्या

है पीएफआई संगठन, जिसका नाम रांची और लोहरदगा में हिंसा भड़काने में आ रहा

तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ब्रह्मास्त्र पूरे भारत में तीन पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौना रॉय नजर आयेंगी. मालूम हो कि कुछ तीन पहले मेकर्स ने अमिताभ बच्चन और नागार्जुन का लुक शेयर किया था. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसे भी पढ़े : देश">https://lagatar.in/corona-again-uncontrollable-in-the-country-8822-new-patients-found-in-24-hours-15-deaths/">देश

में कोरोना फिर बेकाबू, 24 घंटे में मिले 8,822 नये मरीज, 15 मौतें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही