Search

 
 
 

रांची के हिनू में दीवार गिरी, दो बच्चों की दबने से मौत, इलाके में मातम पसरा

 
 Ranchi :  हिनू  में  एक दीवार के गिरने से दो बच्चों की दबने से मौत हो गयी. यह घटना आज सोमवार सुबह डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में यूको बैंक के पास घटी है. जहां कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने के कारण दो बच्चे दब गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण के लिए काम चल रहा था. बारिश होने की वजह सेअचानक दीवार गिर गयी. उस दीवार के नीचे  दो बच्चे दब गये . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/hinuu-1212.gif"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Heenu-111.gif"

alt="" width="600" height="400" />

बारिश के कारण दीवार भींग कर कमजोर हो गयी थी

बारिश के कारण दीवार पूरी तरह से भींग कर कमजोर हो गयी थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ. हादसे के समय बच्चों की मां उसी दीवार के आसपास काम कर रही थी.  बच्चे मां के पास से हटकर अचानक दीवार के पास खेलने चले गये थे. खेलते समय दीवार पूरी तरह से बच्चों के ऊपर गिर गयी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना के बाद बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में मातम पसर गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही