Search

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट : ईरान 24-48 घंटे में इजरायल पर हमला कर सकता है...

Washington : वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक विशेष रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ईरान अगले 24-48 घंटे में इजरायल पर हमला कर सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजरायल के उत्तर या दक्षिण में सीधे हमले की तैयारी की जा रही है. रिपोर्ट की मानें तो ईरान यह हमला सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर कथित इजरायली हमले के जवाब में करेगा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इजरायली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  के कमांडर  मारे गये थे

इजरायली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर और सदस्य मारे गये थे. खबरों के अनुसार इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को सीधे हमले की चेतावनी दी थी. पिछले बुधवार को ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि अमेरिका और सहयोगियों ने भविष्यवाणी की थी कि इजरायल पर ईरान का हमला हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में IRGC ने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से संपर्क कर उन्हें हमले के संबंध में जानकारी दी थी.

इजरायल ईरानी मिसाइलों को ट्रैक कर उन्हें हवा में ही ध्वस्त कर सकता है.

रिपोर्ट में खामेनेई की चिंताओं का भी जिक्र किया गया है कि कहीं हमला उल्टा न पड़ जाये. उदाहरण दिया गया है कि इजरायल ईरानी मिसाइलों को ट्रैक कर उन्हें हवा में ही ध्वस्त कर सकता है. इसके बाद इजरायल ईरान के बुनियादी ढांचों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. सूत्रों के अनुसार ईरान राजनीतिक जोखिम का आकलन कर रहै है. हालांकि इजरायल ने चेता दिया है कि वह किसी भी ईरानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. याद करें कि पीएम नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि जो भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं.

फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने ईरान को संघर्ष न बढ़ाने की सलाह दी है

IDF के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इजरायल हाई अलर्ट पर है है. जान लें कि इजरायल ने ईरान के साइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की धमकी दी है. उधर ईरानी हमले के खतरे को लेकर अमेरिका भी अलर्ट पर है. अमेरिका ने इजरायल में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से कहा है कि वे ईरानी खतरे के बीच तेल अवीव, यरूशलेम से बाहर की यात्रा न करें. खबर यह भी है कि फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने ईरान को संघर्ष न बढ़ाने की सलाह दी है.

विदेश मंत्रालय ने  ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है

विदेश मंत्रालय ने ईरान-इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है. ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीयों से अनुरोध किया गया है कि वे भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं. एडवाइजरी उन रिपोर्ट्स के बीच जारी की गयी है जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर हमला कर सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment