Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाल्ट डिज्नी में अगले सप्ताह 15 फीसदी कर्मचारियों की होगी छंटनी, मार्च में गयी थी 7000 की नौकरी

LagatarDesk : मंदी की आहट के बीच दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का दौर बीते एक साल से चल रहा है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फेसबुक सहित कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं रहा. वाल्ट डिज्नी ने मार्च में 7000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. एक बार फिर वाल्ट डिज्नी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है. (पढ़े, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-summer-full-lights-gul/">झारखंड

: गर्मी फुल, बत्ती गुल)

छंटनी का इन पर पड़ेगा असर 

रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे राउंड यानी अगले सप्ताह कंपनी अपने 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी. नौकरी में कटौती का असर कंपनी की फिल्म और टीवी प्रोडक्शन, स्ट्रीमिंग और वितरण व्यवसाय पर पड़ेगा. वाल्ट डिज्नी में छंटनी का असर टीवी, फिल्म, थीम पार्क और कॉरपोरेट पोजिशन पर काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ेगा, जहां डिज्नी संचालित होता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-45-new-patients-found-in-24-hours-maximum-72-infected-patients-in-ranchi/">झारखंड

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 45 नये मरीज, रांची में सबसे ज्यादा 72 संक्रमित मरीज

पहले राउंड की छंटनी कर कंपनी ने 5.5 अरब डॉलर बचाये

बता दें कि वाल्ट डिज्नी ने मार्च में 000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. डिज्नी ने कॉरपोरेट खर्च को कम करने और फ्री कैश फ्लो को बढ़ावा देने का हवाला दिया था. इस छंटनी से कंपनी ने वार्षिक लागत में 5.5 अरब डॉलर बचाये थे. अब वाल्ट डिज्नी में कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा चरण होगा. इस महीने के अंत में कंपनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर सकती है. कंपनी ने कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली है. कहा जा रहा है कि कंपनी 24 अप्रैल तक कर्मचारियों को छंटनी को लेकर नोटिस दे देगा. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-in-protest-against-the-planning-policy-youths-came-on-the-road/">नियोजन

नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा

डिज्नी की इनकम में लगातार आ रही गिरावट

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में डिज्नी की इनकम में गिरावट दर्ज की गयी है. कंपनी को नवंबर 2022 में कुल 1.47 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था. इसके बाद से ही सीईओ बॉब इगर ने कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बनाया था. डिज्नी के अलावा कॉमकास्ट कॉर्प, एनबीसी यूनिवर्सल, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक और पैरामाउंट ग्लोबल ने भी कॉस्ट कटिंग करने के लिए छंटनी का फैसला किया है. इसे भी पढ़ें : बेरोजगारों">https://lagatar.in/wounds-to-the-unemployed-laborers-are-migrating-work-is-being-done-by-jcb-in-mnrega/">बेरोजगारों

को जख्म : मजदूर कर रहे पलायन, मनरेगा में जेसीबी से हो रहा काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही